पानीपत फिल्म के लिये अर्जुन कपूर ने दी बड़ी कुर्बानी इससे पहले यह काम उन्होंने कभी नहीं किया -

Arjun Kapoor to be bald for film Panipat
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्म को दूसरों से अलग व हीट करने के लिये वह सब काम करते है जो कर पाना थोड़ा
मुश्किल होता है ठीक ऐसा ही बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर करने जा रहे है |
आशुतोष गोवारिकर के निदेशन मे बन रही फिल्म "पानीपत" के लिये अर्जुन कपूर अपने बालों की बली देने वाले है शायद यह खबर उनके फैंस व मलाइका को अच्छी ना लगे लेकिन यह खबर सही है |
फिल्म "पानीपत" अठारहवीं सदी में हुए पानीपत युद्ध पर आधारित होगी जिसके लिये अर्जुन गंजे होंगे | अब यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि क्या पुरी फिल्म मे वह गंजे ही रहने वाले है फिल्म मे अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त और कृति सैनन अहम भूमिका में हैं खबर यह भी है कि संजय दत्त एक बार फिर गंजे हो सकते हैं फिल्म के लिये काफी बड़े बजट व भव्य सेट बनवाया जा रहा है |
इस समय सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई हैं जिसमें एक आदमी लाल रंग की हुडी से अपना चेहरा पूरी तरह से छुपाया हुआ था यह कोई और नही बल्कि अर्जुन कपूर है खबरों की माने तो अर्जुन फिल्म पानीपत के लिये गंजे हुए है यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में आ सकती है |

Post Comment

Be the first to post comment!

Copyright 2024 © OneLuckyText | All Rights Reserved